महिला से छेड़छाड़ में एक गिरफ्तार
पुलिस ने पड़ोसी महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 04:07 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 04:07 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
थाना सदर पुलिस ने यहां के एक गांव में पड़ोसी महिला के घर में
घुसकर अश्लील हरकतें करने के मामले में चमकौर सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए ब्यान में महिला ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वह अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उनका पड़ोसी चमकौर सिंह घर का दरवाजा खोल कर अंदर आ गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के
आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें