ड्यूटी पर जाते थे माता-पिता, बेटी की पड़ोसी युवक से हो गई दोस्ती, छत पर बुलाकर किया दुष्कर्म
माता-पिता रात को देर से घर आते थे तो नाबालिग बेटी की दोस्ती पड़ोसी युवक से हो गई। एक युवक ने रात को उसे छत पर बुलाया और दुष्कर्म किया।
जेएनएन, फरीदकोट। माता-पिता ड्यूटी से देर से आते थे तो नाबालिग बेटी की एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी। दोनों अक्सर मिलने लगे। इसी दौरान युवक अचानक उसे धमकियां देनेे लगा। एक तो युवक ने रात को उसे घर की छत पर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने जगतार सिंह उर्फ शंटी नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता मैरिज पैलेसों में फूलों की सजावट का कार्य करते हैं। हर रोज करीब 10 बजे या उसके बाद ही आते हैं। इस दौरान उसकी छह माह पहले अपने घर के साथ रहते जगतार सिंह शंटी के साथ दोस्ती हो गई और अक्सर ही फोन पर बात होने लगी। बाद में वह उसे बदनाम करने की धमकियां देने लगा। 26-27 जून की रात को उसने फोन कर उसे छत पर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पीड़िता के पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे चंगुल से छुड़वाया।
छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
थाना सदर पुलिस ने एक छात्रा को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में उसके सहपाठी समेत उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा व छात्र एक ही गांव के रहने वाले हैं और एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। छात्रा ने बताया कि छात्र की बहन कनाडा में रहती है। वह उसकी बहन को जानती थी। वह अक्सर अपने भाई (छात्र) के साथ फोन पर उसकी बात करवाती थी। उसे झांसा दिया जा रहा था कि वह अपने भाई का विवाह उससे करवा देगी।
बकौल छात्रा 25 जून को आरोपी छात्र ने उसे फोन कर बताया कि उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं है। उसी दिन रात के समय छात्र ने उसे फोन कर घर के बाहर बुला लिया। छात्रा उसे अपने चाचा के साथ बाइक पर बिठाकर जबरन अपने घर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। सुबह वह लोग उसे घर के बाहर छोड़कर चले गए। इस दौरान आरोपी के माता-पिता व बहन समेत चाचा ने उसका साथ दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित छात्र, उसके माता पिता व बहन समेच चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।