नाबालिग से किया अश्लील हरकत, एक गिरफ्तार
थाना सदर पुलिस ने एक गांव के एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 01:56 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट : थाना सदर पुलिस ने एक गांव के एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की से अश्लील हरकतें करने के मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी शुभकर्मन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दिए ब्यान में लड़की ने बताया कि घटना वाले दिन 21 जुलाई को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उक्त युवक घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। लड़की के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरन्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें