पिता की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
थाना सिटी पुलिस ने छह दिन पहले यहां के सुर्गापुरी क्षेत्र में घर के बंटवारे को लेकर लोहे की रॉड से हमला करके अपने पिता की हत्या करने के मामले में नाजमद नौजवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव ¨जदल उर्फ विक्की के रूप में हुई जिसके खिलाफ उसके भाई अंबेदकर उर्फ दीपा के ब्यान पर केस दर्ज हुआ था।
संवाद सहयोगी, कोटकपूरा
थाना सिटी पुलिस ने छह दिन पहले यहां के सुर्गापुरी क्षेत्र में घर के बंटवारे को लेकर लोहे की रॉड से हमला करके अपने पिता की हत्या करने के मामले में नाजमद नौजवान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरव ¨जदल उर्फ विक्की के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि उसके पास मृतक राम सरूप के बेटे अंबेदकर उर्फ दीपा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार उसके पिता राम सरूप की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली पत्नी मैना देवी के चार संतान हुईं जिनमें से दो लड़कियों की मृत्यु हो गई। जबकि एक लड़का वह स्वयं दीपा व दूसरी उसकी एक विवाहित बहन है। उसकी माता की मृत्यु के पश्चात उसके पिता ने दूसरी शादी निर्मला देवी से कर ली जिससे उनके दो पुत्र गौरव ¨जदल व सौरव ¨जदल हुए। पूरा परिवार सुर्गापुरी में एक साथ ही रहता है। दीपा के अनुसार उसका सौतेला भाई सौरव ¨जदल उसके पिता राम सरूप को अक्सर ही घर के बंटवारे के लिए तंग किया करता था और इसी कारण वह झगड़ता भी था। 23 अक्टूबर की शाम को सौरव ने लोहे की रॉड से उसके पिता राम सरूप पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि पुलिस ने घटना में उपयोग लोहे की रॉड बरामद कर ली है।