पुलिस भर्ती के नाम सात लाख ठगे, पूर्व सरपंच नामजद
थानीय पुलिस ने फरीदकोट निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर हुई पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख रूपये ठगने के आरोप में गांव रोमाना अजीत सिंह के पूर्व सरपंच गुलशन सिंह के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, जैतो
पुलिस ने फरीदकोट निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर हुई पड़ताल के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगने के आरोप में गांव रोमाना अजीत सिंह के पूर्व सरपंच गुलशन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बाजीगर बस्ती निवासी अंगरेज सिंह ने एसएसपी फरीदकोट को पूरे मामले की शिकायत सौंपी थी। शिकायत के अनुसार पूर्व सरपंच गुलशन सिंह ने दावा किया था कि उसकी पुलिस विभाग में खासी जान पहचान है और वह बड़े आराम से भर्ती करवा देगा। उसके झांसे में आकर अंगरेज सिंह ने भर्ती के लिए पूर्व सरपंच को सात लाख रुपये दे दिए जिसके बाद वह न तो पुलिस में भर्ती करवा पाया और न ही उसके पैसे लौटाए। इस शिकायत की एसएसपी ने डीएसपी (स) से पड़ताल करवाई जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच अधिकारी एएसआई हरफुल सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।