यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
संवाद सहयोगी, जैतो आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी की हिदायतों पर यूथ का
संवाद सहयोगी, जैतो
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान राहुल गांधी की हिदायतों पर यूथ कांग्रेस विधान सभा हलका जैतो के प्रधान मन¨जदर ¨सह हैपी रोमाणा की अगुवाई में स्थानीय चौक नंबर-2 में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेसी वर्करों ने रोष मुजाहिरा करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इसको लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया। यूथ कांग्रेस बाजाखाना सर्किल प्रधान बिट्टू औलख दबड़ीखाना, प्रधान हीरा जवंदा ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र का कत्ल किया गया है और इतिहास में इसे काले अक्षरों में लिखा जाएगा। मार्केट कमेटी जैतो के पूर्व वाइस चेयरमैन जगदीश कुमार घनीया, महासचिव चमकौर ¨सह रामेआणा व लखबीर ¨सह रोमाणा अलबेल ¨सह वाला ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले गोवा और अब कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी व लोकतंत्र के साथ धक्केशाही की है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावों में देश व पंजाब के लोग धक्केशाहियों के कारण भाजपा को मुंह नहीं लगाएंगे। इस मौके पर महासचिव जाट महा सभा फरीदकोट गुरमीत ¨सह फग्गू रामेआना, यूथ कांग्रेस विधान सभा जैतो के महासचिव जगमीत ¨सह सेवेवाला, ज्ञान ¨सह संधू रामेआणा, स्वर्णजीत ¨सह रामेआणा, जस¨वदर ¨सह मत्ता, गुर¨वदर ¨सह रामेआणा, संदीप कुमार रोमाणा, हैपी मत्ता व खहिर ¨सह बाजाखाना समेत भारी संख्या में यूथ कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।