विद्यार्थियों ने विधान सभा की कार्यप्रणाली जानी
संवाद सहयोगी, जैतो स्थानीय चुन्नी लाल सचदेवा डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को मुख्य अध्यापिका
संवाद सहयोगी, जैतो
स्थानीय चुन्नी लाल सचदेवा डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को मुख्य अध्यापिका सरोज भनोट की सरपरस्ती में चंडीगढ़ में विधान सभा भवन का टूर करवाया गया।
मुख्य अध्यापिका सरोज भनोट ने बताया कि टूर के दौरान विद्यार्थियों ने विधान सभा में एक बिल के प्रस्ताव से लेकर उसके पास होने तक की पूरी कार्यवाही देखी व समझी। इसके अलावा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर व मंत्रियों की बहस होते देख कर बच्चों को विधान सभा से संबंधित अन्य जानकारियां भी प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि टूर के दौरान सभी विद्यार्थियों ने डिप्टी स्पीकर अजायब ¨सह भट्टी से मुलाकात की और उनके साथ खान-पान भी किया, जोकि एक सम्मान की बात है। इस मौके पर बच्चों को संपूर्ण विधान सभा की गतिविधिओं की जानकारी, वहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां, वहां के सुरक्षा घेरे की जानकारी इत्यादि देखकर बच्चों को बहुत प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि विधान सभा में सेशन की कार्यवाई को टीवी पर तो सभी ने आम ही देखा था लेकिन सेशन को विधान सभा के अंदर से होते हुए देखना अपने-आप में बहुत बड़ी उपलब्धी है।
उन्होंने बताया कि इसके साथ साथ बच्चों ने रॉक-गॉर्डन, रोज गॉर्डन और सुखना झील का भी आनंद उठाया।