चार महीनेके बाद भी नहीं लौटा सब्जियों का स्वाद
सब्जियों के शौकीन का स्वाद चार महीने से फीका है।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट : सब्जियों के शौकीन का स्वाद चार महीने से फीका है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। किलो-दो किलो में सब्जियां खरीदने वाले लोग भाव ज्यादा होने के कारण पाव-पाव में सब्जियां खरीद रहे हैं। नवंबर महीने तक लोकल स्तर पर सब्जियों का उत्पादन शुरु होने पर सब्जियों के भाव नीचे आने की आशा है।
आढ़ती राजू ने बताया कि वर्तमान समय में प्याज, लहसुन, टमाटर, अदरक व धनिया के भाव सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा पंजाब के बाहर से जो हरी सब्जियां मंडी में आ रही हैं उनके भाव भी नीचे नहीं आ रहे है। यह स्थिति पिछले चार महीने से बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नवंबर तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों से सब्जियों की आवक मंडियों में शुरु हो जाती है, जिसके बाद ही दमा कम होंगे।
गृहणी जसविंदर कौर व अमनदीप ने बताया कि सब्जियों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। उनके घर के सदस्य दाल कम ही पसंद करते है, ऐसे में दोनों टाइम सब्जी बनाने के एवज में वह कितनी ही कोताही क्यों न करें डेढ़ सौ के लगभग खर्चा आता है। अमनदीप ने बताया कि उनके दो बेटे है दोनों बाजार में दुकान पर लगे है, उनकी जो कमाई है उसका बड़ा हिस्सा खाने-पीने पर ही खर्च हो रहा है। ऐसे में उनके परिवार की दूसरी जरूरतें कैसे पूरी होगी यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। सब्जियों के भाव प्रति किलो में
1. टमाटर-60
2. प्याज-50
3. नींबू-120
4. खीरा-40
5. पुल गोभी -70
6. भिंडी -40
7. शिमला मिर्च -80
8. हरी मटर-120
9. तोरी-40
10. करेला-50
11. बैगन-40
12. कद्दू-50
13. बोड़ा-40
14. पेठा-20
15. बंद गोभी-50
16. बिसफली-120
17. चाइना खीरा-60
18. गाजर-60
19. लहसुन-240
20. अदरक-120
21. आंबला-60
22. अरबी-40
23. आलू-15
24. कुनरू-40
25. परवल-50
26. मूली-40
27. हरी मिर्च-80
28. धनिया-300
29. पालक-30
30. साग-30