विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट में ASI गुरबख्श सिंह ने ली 80 हजार रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Published: Sat, 10 Oct 2026 07:29 PM (GMT+05:30)

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फरीदकोट में एएसआई गुरबख्श सिंह को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह गिरफ्तार। फोटो जागरण

रिश्वत लेते ASI गुरबख्श सिंह गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. एएसआई गुरबख्श सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

  2. विजिलेंस ने 80 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा।

  3. फरीदकोट में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की।

संवाद सहयोगी, फरीदकोट। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गत रात्रि फरीदकोट के थाना सदर में तैनात एएसआइ गुरबख्श सिंह को 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर के थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत केस दर्ज किया गया है।

विजिलेंस ब्यूरो से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के गांव घुगियाना निवासी शिकायतकर्ता लक्खा सिंह ने आरोप लगाया था कि एएसआई गुरबख्श सिंह ने उसके पक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमे को रद्द करवाने के बदले पहले ही 40 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले लिए थे। इसके बाद आरोपी उससे 80 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता के बयान और रिश्वत मांगने से संबंधित उसके द्वारा प्रस्तुत की गई रिकार्डिंग के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की। इसके तहत सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपित एएसआइ गुरबख्श सिंह को जिला फरीदकोट के कस्बा सादिक स्थित एक ढाबे से 80 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच जारी है।