Punjab News: प्रेम संबंध में पति की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने उतारा मौत के घाट; पत्नी गिरफ्तार
फरीदकोट के गांव सुखणवाला में प्रेम संबंध के चलते एक व्यक्ति की हत्या हुई। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी ...और पढ़ें
-1764425243268_m.webp)
Punjab News: प्रेम संबंध में पति की हत्या, घर पर जुटे लोग। फोटो जागऱण
HighLights
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
प्रेम संबंध बना हत्या का कारण
आरोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार
संवाद सहयोगी, फरीदकोट। फरीदकोट के गांव सुखणवाला में प्रेमी की मदद से पति की हत्या की गई, जबकि मृतक की पत्नी ने स्वयं ही आधी रात को शोर मचाया लोगों को उसके पति की किसी अज्ञात द्वारा हत्या करने की बात कही।
जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उसके पति का शव घर की छत पर पड़ा था। घटना शुक्रवार रात की है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह के नाम से हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि प्रेम संबंधों के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह फरार है।
जानकारी के अनुसार, एनआरआई परिवार से संबंधित गुरविंदर सिंह की शादी साल 2023 में फरीदकोट निवासी रुपिंदर कौर से हुई थी। शादी के बाद रुपिंदर कौर कनाडा चली गई थी, लेकिन 2024 में उसे वहां से डिपोर्ट कर वापस भेजा था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस दौरान उसके बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध हो गए, जो उसके साथ ही कनाडा से डिपोर्ट हुआ था। मृतक की विवाहिता बहन मनवीर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अक्सर ही रुपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह के संबंधों के बारे में बताता था और उसने यह आशंका भी जताई थी कि उसकी हत्या करवाई जा सकती है।
एक दिन पहले शुक्रवार रात को उन्हें गुरविंदर सिंह की मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता लगा कि उसकी हत्या रुपिंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। हत्या के लिए मृतक को या तो कोई जहरीली दवा दी गई या फिर उसका गला घोंटा गया है।
पत्नी को किया गिरफ्तार
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना सदर फरीदकोट की मृतक की पत्नी रुपिंदर कौर और उसके प्रेमी प्रेमी बठिंडा के गांव बल्लूआणा निवासी हरकंवलप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रुपिंदर कौर को गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।
मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि
