ये हैं हाजी दिलावर हुसैन, इनके लिए मानवता ही असली सेवा, कई शवों का करा चुके अंतिम संस्कार
ये हाजी दिलावर हुसैन हैं। वह जाति-धर्म से ऊपर मानवता की सेवा में जुटे रहते हैं। हुसैन लावारिस शवों का धर्म के अनुरूप अपने हाथों से अंतिम संस्कार करते हैंं।
फरीदकोट [प्रदीप कुमार सिंह]। विघटनकारी ताकतों व मानवता के दुश्मनों के लिए हाजी दिलावर हुसैन सामाजिक एकता बड़ा उदाहरण हैंं। बाबा फरीद की नगरी फरीदकोट में वह वर्षों से बिना किसी स्वार्थ व लालसा के लावरिस शवों का विधि-विधान पूर्वक अंतिम संस्कार कर रहे हैं। शवों की धार्मिक पहचान होने पर हिंदू-सिखों के शवों को श्मशान घाट ले जाकर चिता पर उसे रखकर जलाते हैंं तो मुस्लिम शवों को कब्रिस्तान ले जाकर दफनाते हैंं।
दिलावर हुसैन की मानवता की सेवा भावना उनके ही करीबी पसंद नहीं करते है, परंतु वह किसी की परवाह किए बिना मानवता की सेवा में जुटे हैं। मेडिकल कालेज फरीदकोट में होने के कारण मालवा के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राजस्थान व हरियाणा से भी कई लावरिस शव पोस्टमार्टम के लिए आते हैंं। इन शवों का सहारा सोसायटी के प्रधान अशोक भटनागर के साथ मिलकर वह अंतिम संस्कार करते हैंं। ऐसा करके हुसैन को सुुकून मिलता है।
हुसैन ने बताया कि अब तक सैकड़ों की संख्या में लावरिस शवों का अंतिम संस्कार करवा चुके है, इसमें अधिकांश रामबाग श्मशान घाट में ही अंतिम संस्कार किया है। उन्होंने बताया कि वह मानवता से जुड़े सभी कामों में हमेशा आगे रहते हैंं। वह ईदगाह में भी कोरोना महामारी के दौरान बहुत से लोगों को अपने खर्च पर राशन दे चुके हैंं। वह गोशाला भी जाकर गोवंशों की सेवा करते है, उन्हें इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है, बल्कि उन्हें अपने कामों से खुशी मिलती है।
सहारा सेवा सोसायटी के चेयरमैन प्रवीण काला ने बताया कि हाजी दिलावर हुसैन पेशे से ज्वैलर्स होने के साथ ही बेहद नेकदिल व सरल इंसान हैंं। वह लावारिस शवों के अंतिम संस्कार में अहम रोल अदा तो करते ही हैंं। साथ में समाज भलाई के कार्यो में आगे रहते हैंं। वह धार्मिक सद्भा्व की बड़ी मिसाल हैंं।
यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे से अजीबोगरीब अनाउंसमेंट, कोरोना की आड़ में हो रही ऑर्गन तस्करी, नहीं करवाएंगे टेस्ट
यह भी पढ़ें: अंबाला, दिल्ली, पंजाब व अयोध्या में बम धमाके की धमकी, पत्र कहीं किसी को फंसाने की साजिश तो नहीं
यह भी पढ़ें: कोरोना से निपटने में नेता बेपरवाह, आखिर सम्मान बड़ी चीज है..., पढ़ें हरियाणा की सियासत की और भी खबरें
यह भी पढ़ें: पंजाब में कदम बढ़ाती भाजपा से अकाली परेशान, पढ़ें... और भी पर्दे के पीछे की रोचक खबरें