Move to Jagran APP

गर्मी और उमस से लोगों का हाल बुरा

धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह के सात बजे धूप निकलने के बाद से लोग परेशान हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 06:47 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:09 AM (IST)
गर्मी और उमस से लोगों का हाल बुरा
गर्मी और उमस से लोगों का हाल बुरा

जासं, फरीदकोट

loksabha election banner

धूप व उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह के सात बजे धूप निकलने के चलते लोग घरों से निकलने में संकोच कर रहे थे। दिन में जिले का तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा है। कड़ी धूप होने के चलते रविवार को जो लोग घरों से बाहर निकले व छांव ढूंढते हुए दिखाई दिए।

घरों में बैठे लोग भी उमस भरी गर्मी से काफी परेशान हो रहे हैं। इसमें बार-बार बिजली आने जाने से भी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बीते दिनों जिले में हल्की बारिश हुई थी, इसके बाद एक-दो दिन मौसम सुहाना रहा। अचानक दो दिनों से मौसम में काफी बदलाव हो गया। तीखी धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। वातावरण में आ‌र्द्रता 77 फीसदी तक है।

रविवार को गर्मी के तेवर तीखे रहे। उमस होने से सुबह से ही लोग पसीने से तर बतर रहे। तीन दिनों से पारा भी अधिकतम होने के चलते लोगों का सुकून छिन गया है। मौसम के सितम ने हर किसी को परेशान कर दिया।

खास बात है कि तीन दिनों से मौसम में नमी नाम मात्र भी नहीं दिख रही है। दिन व रात के न्यूनतम तापमान 30 सेल्सियस पर टिका हुआ है। इसके चलते सुबह होते ही लोगों का सुकून छिन जाता है। कड़ी धूप से जहां दो मिनट भी सड़क पर रुक पाना मुश्किल हो रहा है, वहीं घरों व कार्यालयों में भी लोग उमस भरी गर्मी के चलते चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। दिन भर गर्मी में उबलने के साथ रात को भी लोगों की परेशानियां कम नहीं हो पा रही हैं। सबसे अधिक परेशानियां तो महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की है जो उमस भरी गर्मी में किसी तरह से समय काट रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.