लौह पुरुष ने देश को एकसूत्र में पिरोया
लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:32 AM (IST)
संवाद सूत्र, फरीदकोट : लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोया। 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेज भारत से चले तो गए परंतु जाते समय वह गृहयुद्ध एवं अव्यवस्था के बीज भी बो गए। ऐसे में देश के उप-प्रधानमंत्री व गृहमंत्री बने सरदार वल्लभ भाई पटेल के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी आई कि वह देश भर में फैली साढ़े पांच सौ से अधिक रियासतों का भारत विलय कर एक राष्ट्र बनाएं। पटेल के प्रयासों से अधिकांश रजवाड़े तो भारत में स्वेच्छा से मिल गए, परंतु कुछ को कुशल रणनीति के तहत भारत में शामिल किया है, जिसके लिए उन्हें लौह पुरुष के नाम से जानते हैं।
उक्त बातें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिसिपल सुरेश अरोड़ा ने स्कूल में हुए समागम में कहीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें