सरकारी कर्मियों ने ली भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ
27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 03:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, फरीदकोट
27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह, मुख्य निदेशक, सतर्कता ब्यूरो, पंजाब दिशानिर्देश और वरिष्ठ कप्तान पुलिस सतर्कता ब्यूरो रेंज फिरोजपुर गौतम सिघल के नेतृत्व में मनाया जा रहा है। यह जानकारी अश्विनी कुमार डीएसपी सतर्कता ब्यूरो फिरोजपुर रेंज ने फरीदकोट में दी। उन्होंने कहा कि कोविड -19 महामारी को देखते हुए यह संगोष्ठी की गई, ताकि भ्रष्टाचार के साथ-साथ कोविड महामारी को भी नियंत्रण में लाया जा सके। इस संबंध में, उन्होंने अपने कर्मियों को भ्रष्टाचार विरोधी शपथ दिलाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें