कैप्टन अमरिंदर ने कहा, पंजाब में फिल्म पद्मावती का प्रदर्शन नहीं रोकेंगे
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब में पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर राेक नहीं लगाई जाएगी।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य में फिल्म पद्मावती को प्रदर्शन नहीं राेका जाएगा। फिल्म बनाने वालाें को धमकियां देना सही नहीं है। इसके साथ ही फिल्म बनाने वालों काे भी सही भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें इतिहास को सही ढ़ंग से पेश करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार मीडिया पर सेंसरशिप लगाने का विरोध करती है। मीडिया पर सेंसरशिप लगाना ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावती की स्क्रीनिंग पंजाब में नहीं रोकी जाएगी। फिल्म को बनाने वालों को धमकियां दिया जाना सही नहीं है। संबंधित राज्य सरकार को धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्हाेंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां सभी को आजादी के साथ चलाने का अधिकार है, लेकिन फिल्में समाज का आइना होती हैं, इसलिए फिल्म बनाने वालों को अपनी सही जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इतिहास को उचित संदर्भ में पेश किए जाने को यकीनी बनाना चाहिए।
मीडिया पर सेंसरशिप को लेकर उन्होंन कहा कि पिछली सरकार ने ऐसा किया था। कांग्रेस सरकार इसके खिलाफ है। मीडिया को अपनी जिम्मेवारी से काम करना चाहिए। कैप्टन ने कहा कि उनके सदा से ही मीडिया के साथ घनिष्ठ संबंध रहे हैं। वह उम्मीद करते हैं कि मीडिया राज्य सरकार की समस्याओं को समझते हुए अपने पाठकों और दर्शकों कों सही तस्वीर पेश करेगा।