कोर्ट परिसर में महिला से मारपीट के आरोप में पति सहित पांच नामजद
फिरोजपुर : कैंट थाने में फिरोजपुर शहर निवासी निशान ¨सह ने शिकायत दी कि उसकी बेटी सुखवंत कौर को उसका पति वीरेंद्रपाल ¨सह उर्फ बब्बर, ससुर सतपाल ¨सह, सास अवतार कौर निवासी आनंदनगर पटियाला दहेज के प्रताड़ित करते हैं।
जासं, फिरोजपुर : कैंट थाने में फिरोजपुर शहर निवासी निशान ¨सह ने शिकायत दी कि उसकी बेटी सुखवंत कौर को उसका पति वीरेंद्रपाल ¨सह उर्फ बब्बर, ससुर सतपाल ¨सह, सास अवतार कौर निवासी आनंदनगर पटियाला दहेज के प्रताड़ित करते हैं। इसके आरोप में उन्होंने जुलाई, 2013 में जीरा थाने में केस दर्ज करवाया था। अब सुखवंत कौर ने भरण पोषण के लिए केस लगा रखा है। 10 फरवरी, 2018 को न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से लगाई लोक अदालत में केस की सुनवाई थी। आरोप है कि इसी दौरान वीरेंद्रपाल ¨सह, सतपाल ¨सह, अवतार कौर व दो अन्य लोगों ने न्यायालय परिसर में सुखवंत कौर से अभद्र व्यवहार किया। उससे खींचतान की और जाने से मारने की धमकियां दी। पुलिस के अनुसार निशान ¨सह ने इस संबंध में पुलिस को परिवाद दिया था। इसकी जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।