Move to Jagran APP

खेल मुकाबलों में छाया संत मोहन दास स्कूल

जागरण संवाददाता, फरीदकोट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से फरीदकोट में करवाई जा रह

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:27 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:27 PM (IST)
खेल मुकाबलों में छाया संत मोहन दास स्कूल
खेल मुकाबलों में छाया संत मोहन दास स्कूल

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

prime article banner

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से फरीदकोट में करवाई जा रही टहिना जोन की जोन स्तरीय स्कूल खेलों में जोन सचिव बसंत ¨सह की अगुवाई में संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटसुखिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। स्कूल में करवाए समागम के दौरान इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

इस बारे में जानकारी देते स्कूल के डायरेक्टर कम चेयरमैन राज थापर ने बताया कि हमारी संस्था के खिलाड़ियों ने कबड्डी अंडर -14 (लड़के लड़कियां) में दूसरा, अंडर -17 (लड़के) में पहला,अंडर -19(लड़के) में दूसरा और अंडर -19 (लड़कियों) में पहला स्थान हासिल किया। मार्शल आर्ट के साथ संबंधित खेलों वुशू में क्रमवार अंडर 14,17 और 19 (लड़के लड़कियां) में पहला स्थान, कराटे में अंडर -17 और 19 (लड़के लड़कियां)में पहला स्थान और अंडर -14(लड़के) में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि बा¨क्सग क्रमवार अंडर 14,17 और 19 (लड़के लड़कियां) में पहला स्थान, बा¨क्सग अंडर -14,17 और 19 (लड़के लड़कियां) में पहला स्थान, जुड्डो अंडर 14,17 और 19 (लड़के लड़कियां) में पहला स्थान प्राप्त किया।

डिप्टी डायरेक्टर संदीप थापर ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनकी सख्त मेहनत और स्पो‌र्ट्स कोआर्डिनेटर राज कुमार,कबड्डी प्रशिक्षक राम ¨सह बराड़, सहायक प्रशिक्षक जसपाल ¨सह (पाला),और मार्शल आर्ट कोच जुगल कुमार की योग्य नेतृत्व का नतीजा है।

इस मौके स्कूल ¨प्रसिपल मनजीत कौर,अविकाश कुमार कोआर्डिनेटर हरचरण ¨सह,बलकार ¨सह और मोहन ¨सह बराड़ ने भी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.