विदेशी लड़कियों से रिश्ते के नाम पर ठगी में एक गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने जाली पासपोर्ट के आधार पर लड़कियों को विदेशी बताकर शादियां करवाने के नाम पर ठगी मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:37 AM (IST)
संवाद सहयोगी, जैतो
पुलिस ने जाली पासपोर्ट के आधार पर लड़कियों को विदेशी बताकर शादियां करवाने के नाम पर ठगी मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव गोलेवाला निवासी मास्टर परमपाल सिंह उर्फ कुलविदर सिंह किदा के खिलाफ 23 मार्च को एक शिकायत के आधार पर थाना जैतो में केस दर्ज हुआ है। इस मामले की मुख्य आरोपी महिला नरिन्द्र पूरेवाल को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इन पर आरोप था कि यह लोग भारतीय लड़कियों को विदेशी बताकर उनकी शादियां बड़े घरानों में करवा देते थे और बाद में लाखों रूपये ऐंठ कर फरार हो जाते थे। फरीदकोट जिले में भी दो परिवारों से करीब 90 लाख की ठगी की गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें