शिअद 17 वाडों से उतारेगी प्रत्याशी
शिअद शहर के 17 वार्डो में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
संवाद सूत्र, जैतो
शिअद शहर के 17 वार्डो में अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। यह बात शिरोमणि अकाली दल हलका जैतो के इंचार्ज सूबा सिंह बादल ने कही। बैठक में अकाली दल के संयुक्त सचिव गुरचेत सिंह ढिल्लों बरगाड़ी और इंद्रजीत शरमा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। जहा एक ओर लोग सहूलतें का इन्तजार कर रहे हैं वहा ही शहर के अंदर विकास कार्य न होने के कारण लोग टूटी सड़कों से निकलने के लिए मजबूर हो गए हैं। राज्य के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
इस मौके यादविंदर सिंह जैलदार, करन सिंह दुल्लट, सेवाजीत सिंह बोबी दुल्लट, जगरूप सिंह बराड़, गुरमीत सिंह बराड़, जत्थेदार काकु सिंह खालसा, अमरीक सिंह बराड़ रामेआना, एडवोकेट अमित मित्तल गोलडू, लखविन्दर सिंह लक्खा,
दिलबाग सिंह बागी, नरिन्दर सिंह रामेआना, पूर्व पार्षद डा. बलविन्दर
सिंह, पूर्व कौंसलर विक्की कुमार, पूर्व पार्षद हरी किशन सिंगला, पूर्व
पार्षद भोली महंत, प्रकाश सिंह सेवेवाला और वकील सिंह आदि वर्कर मौजूद थे।
-------------- भाजपा नेता अकाली दल में शामिल
संवाद सूत्र, मलोट (श्री मुक्तसर साहिब)
मलोट के वार्ड चार से भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला महासचिव मनजीत सिंह राजू शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी का निशान देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी को समर्पित होकर कार्य करेंगे तथा पार्टी की भलाई के लिए करेंगे व पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाएंगे। इस मौके पर बबरू वाहिन, राज रस्सेवट, कुलविदर पूनिया, सुरिदर चराया, संजीव नागपाल, केसर सिंह, बग्गा नागपाल, कुलदीप तग्गड़, रिकी कुमार, विजय चढा, भारत भूषण, जसविदर बिट्टू, राजेश सिगला, रजत विकी, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह गौरा, आशू, गग्गू आदि उपस्थित थे।