श्री हरिमंदिर साहिब के लिए 550 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक रवाना
शिअद क्षेत्र प्रभारी सूबा सिंह बादल ने संगत के सहयोग से लंगर के लिए 550 क्विंटल गेहुँ का भरा ट्रक रवाना किया जैतो 2
संवाद सूत्र, जैतो : शिरोमणी अकाली दल (ब) के सरपरस्त पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिन्द सिंह लोंगोवाल के दिशा निर्देशों के चलते दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब में चल रही लंगर सेवाओं के लिए जैतो के समूह अकाली कार्यकर्कओं के सहयोग के साथ 550 क्विंटल गेहूँ से भरा ट्रक भेजा गया। यह सामग्री हलका जैतो के मुख्य सेवक सूबा सिंह बादल के नेतृत्व में गुरुद्वारा श्री गंगसर साहिब से रवाना की गई।
सूबा सिंह बादल ने कहा कि कोरोना की भयानक बीमारी के दौरान प्रदेश के अंदर जारी कर्फ्यू और लॉकडाऊन के दौरान शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की हिदायतों के अनुसार गुरुद्वारा साहिब में लंगर तैयार करके जरूरतमंद लोगों के घर तक पहुँचा जा रहा है। दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब में लंगर की सेवा लगातार चल रही है। इस मौके सीनियर अकाली गुरचेत सिंह ढिल्लों, शिरोमणी अकाली दल सर्कल चन्दभान के प्रधान हरचरन सिंह बाठ, शिरोमणी अकाली दल सर्कल बाजाखाना के प्रधान डाक्टर गुरनैब सिंह, शिरोमणी अकाली दल सर्कल बाजाखाना के प्रधान यूथ जगसीर सिंह, पी.ए.डी.बी. के चेयरमैन प्रगट सिंह डोड, निर्मल सिंह डोड, वीरपाल शमर रोड़ीकपूरा,शिरोमणी अकाली दल सर्कल रामेआना के प्रधान सुखजिन्दर सिंह धालीवाल, गुरविन्दर सिंह बराड़ प्रधान मालवा जोन 1,सिकदर सिंह गिल पूर्व सरपंच रामेआना, लखवीर सिंह बराड़ रोड़ीकपूरा, प्रकाश सिंह सेवेवाला, दर्शन सिंह झक्खड़वाला, बलविन्दर सिंह ठेकेदार, अमरीक सिंह रामेआना, हरमेल सिंह बाठ, सुखमन्दर सिंह करीरवाली, हरदेव सिंह अरोड़ा, ओम प्रकाश पटवारी, लक्खा सिंह अजीत गिल, सतनाम सिंह पंजगराई, अजमेर सिंह पूर्व सरपंच गोंदारा, जगरूप सिंह घने, बाबू सिंह बिशनन्दी के इलावा रणबीर सिंह सेवेवाला उपस्थित थे।