कोरियोग्राफी से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार
नेहरू युवा केंद्र फरीदकोट भारत सरकार की तरफ से स्थानीय पंडित चेतन देव सरकारी कॉलेज आफ एजुकेशन में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन करवाया गया।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
नेहरू युवा केंद्र फरीदकोट की तरफ से पंडित चेतन देव सरकारी कॉलेज आफ एजुकेशन में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन करवाया गया। जिला यूथ कोआर्डिनेटर नेहरू युवा केंद्र सरबजीत सिंह बेदी के दिशा निर्देश और प्रोग्राम कोआर्डिनेटर सीपिका रानी के नेतृत्व में करवाए समागम मुख्य मेहमान के तौर पर प्रो. दलबीर सिंह डायरेक्टर पंजाब डिग्री कॉलेज मेहमूआना फरीदकोट उपस्थित हुए। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. निर्मल कौशिक और प्रो. परमिदर सिंह ने भाग लिया। इस मौके पर नौजवानों के साथ अलग अलग सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई जिसमें करीब 150 नौजवानों ने हिस्सा लिया। केंद्र के मुख्य लेखाकार मनजीत सिंह भुल्लर ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर सामाजिक बुराईयों के खिलाफ कोरियोग्राफी भी पेश की गई। मंच संचालन लखवीर सिंह नेशनल यूथ वालंटियर ने किया।
प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए जसप्रीत सिंह , राजवीर कौर, किरण सुखीजा, बेअंत कौर, कर्मजीत कौर, कश्मीर कौर और इंद्रप्रीत कौर का विशेष योगदान रहा।