विश्व रिकॉर्ड के लिए समारोह 17 को
संत निरंकारी मिशन द्वारा सत्गुरू माता श¨वदर हरदेव को समर्पित एक विशेष निरंकारी रोशन मिनार जोकि वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा, समारोह 17 नवंबर 201
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
संत निरंकारी मिशन द्वारा सतगुरु माता श¨वदर हरदेव को समर्पित एक विशेष निरंकारी रोशन मिनार जोकि वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा, समारोह 17 नवंबर 2018 को समालखां (हरियाणा) के संत निरंकारी अध्यात्मक स्थान में करवाया जा रहा है। इसमें विश्व से करीब 25000 से ज्यादा श्रद्धालु इकट्ठा होकर सतगुरू माता सुदीक्षा की अगुवाई में एक रोशन मिनार के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
सदस्य इंचार्ज प्रेस व पब्लिक सिटी महात्मा कृपा सागर, फरीदकोट के संयोजक महात्मा संपूर्ण ¨सह संधू, ज्ञान प्रचारक विशेषपाल ¨सह, संचालक श्री कृष्ण व सुखदेव ¨सह अहूजा ने बताया कि इस रोशन मिनार समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में से अज्ञानता का अंधेरा दूर करके ब्रहम ज्ञान की रोशनी प्रदान करना व विश्व भर में भाईचारक सांझ फैलाना है। वहीं, दूसरी ओर संसार भर में से निरंकारी श्रद्धालु इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पूरी तैयारियों में लगे हुए हैं और निरंकारी श्रद्धालुओं में खुशी व उत्साह का माहौल पाया जा रहा है।