भ्रष्टाचार के खिलाफ विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में 3 नवंबर तक चलने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज किया गया। इस मौके पर करवाए गए समागम में स्कूल के अध्यापक आरडी गौतम ने स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने समूह विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक होने को प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल विद्यार्थियों द्वारा भष्टाचार के प्रति जागरूकता वाले गीत व कविताएं प्रस्तुत की गई। 12वीं कक्षा की छात्राओं रीतिका व शिवानी ने भ्रष्टाचार के बुराई से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपने अपने विचार रखते हुए सभी को प्रभावित किया। इस मौके पर आरडी गौतम ने बताया कि सतर्कता सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए निबंध ,भाषण ,पें¨टग इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जागरूकता सप्ताह का समापन तीन नवंबर को होगा।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट
स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में 3 नवंबर तक चलने सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज किया गया। समागम में स्कूल के अध्यापक आरडी गौतम ने स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ शपथ ग्रहण करवाई। उन्होंने समूह विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक होने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता वाले गीत व कविताएं प्रस्तुत की गई। 12वीं कक्षा की छात्राओं रीतिका व शिवानी ने भ्रष्टाचार के बुराई से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपने अपने विचार रखते हुए सभी को प्रभावित किया। इस मौके पर आरडी गौतम ने बताया कि सतर्कता सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए निबंध, भाषण, पें¨टग इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जागरूकता सप्ताह का समापन तीन नवंबर को होगा।