मुकाबले में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
केंद्रीय विद्यालय संगठन (चंडीगढ़ संभाग) द्वारा बिग्रेडियर 33 आरटी बिग्रेड एएस विलंबे की अध्यक्षता में स्थानीय छावणी परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में स्कूल स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का शुभारंभ मुख्य मेहमान बिग्रेडियर 33 आरटी बिग्रेड एएस विलंबे व स्कूल की प्राचार्य हर¨जदर कौर ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्जवलन करके किया। इस मौके पर 07 केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिसमें केवी जलालाबाद, केवीकेएमएस वाला अबोहर, केवी फाजिल्का व केवी फरीदकोट शामिल थे।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट

प्रदर्शनी के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों के 13 प्रतियोगिताओं स्वागत गीत, समूह नृत्य, ग्रीस नृत्य व राज्य नृत्य, एकलगीत, समूह गीत, एकल नृत्य, तुरंत चित्रकारी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, संस्कृत श्लोक वाचन, अंग्रेजी संप्रेषन कलां, वर्तनी लेख, रचनात्मक लेख, काव्य पाठ व एकांकी (हिन्दी-अंग्रेजी) शामिल हैं, में भाग लिया। प्रदर्शनी प्रतियोगिता में पूर्व प्राचार्य बलजीत कौर व केवी फिरोजपुर के प्राचार्य हरि ¨सह ने विशेष मेहमानों की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता समारोह में क्षेत्रीय सरकारी बर¨जदरा कालेज, सेंट मैरीज कान्वेंट स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोटकपूरा, बाबा फरीद यूनिवर्सिट और आर्मी स्कूल के प्रोफेसर, प्रवक्ता व शिक्षकों ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता समारोह के दौरान केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकलगीत, हिन्दी काव्य वाचन, संस्कृत श्लोक गायन, रचनात्मक अभिव्यक्ति में पहला स्थान हासिल किया। समारोह के दौरान सभी विद्यार्थियों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी व उत्साह से निभाई। अंत में प्राचार्या हर¨जदर कौर ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।