Faridkot: राह चलते युवक पर अज्ञात व्यक्तियों ने चलाई गोली, पीड़ित अस्पताल में उपचाराधीन; तलाश में जुटी पुलिस
Faridkot News फरीदकोट में राह चलते युवक पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां चलाई। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित नौजवान गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दाखिल है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट: देर रात शहर में राह चलते नौजवान पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। फिलहाल पीड़ित नौजवान गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में दाखिल है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीछे से कोई गोली चलाकर हो गया फरार
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी 27 वर्षीय सरविंदर सिंह देर रात पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से किसी ने उस पर गोली चलाई और फरार हो गए। जिसके चलते सरविंदर सिंह की बाजू को गोली छूकर निकल गई। जिसके पश्चात उसे स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया।
इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल गोली चलाने की वजह तथा गोली चलाने वालों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। जबकि पीड़ित युवक सरविंदर सिंह का कहना है कि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है।