विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट की मंडियों में धान की बंपर आवक, जल्द शुरू होगी सरकारी खरीद

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:18 PM (IST)

फरीदकोट की मंडियों में धान की आवक तेज़ हो गई है और सरकारी खरीद की प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में ...और पढ़ें

10,000 क्विंटल तक पहुंची धान की आवक।

 10,000 क्विंटल तक पहुंची धान की आवक।

HighLights

  1. फरीदकोट की मंडियों में धान की आवक में तेज़ी आई है

  2. सरकारी खरीद के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं

  3. किसानों को एमएसपी पर फसल बेचने का पूरा भरोसा है

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। क्षेत्र की मंडियों में धान (झोना) की आवक तेजी से जारी है और मंडियों की रौनक लौट आई है। किसान अपनी मेहनत की फसल को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं।

सरकारी घोषणा के तहत खरीद प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और सुचारू तरीके से लागू करने के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल का पूरा और सही मूल्य (MSP) मिल सके।

अब किसान कर रहे खरीद का इंतजार

मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसान बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह और बनता सिंह ने बताया कि वे अपनी धान की कटाई कर मंडियों में लाए हैं और सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने खुशी जताई कि मंडी में आढ़तियों और प्रशासन का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपनी फसल को केवल सरकारी रेट (MSP) पर ही बेचेंगे और सरकारी एजेंसियों की खरीद व्यवस्था पर उन्हें पूरा भरोसा है।

कितनी पहुंच सकती है कीमत

फरीदकोट और आसपास की मंडियों में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। मार्केट कमेटी के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न फड़ों में 5,000, से लेकर 10,000 क्विंटल धान पहुंचने का अनुमान है।

मार्केट कमेटी के सचिव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पेयजल, बिजली, तिरपाल और सफाई के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी वाली तरफ वाले फडो में मेला लगने की वजह से गंदगी दोबारा फैल गई थी जिसे साफ करवाया जा रहा है।

किसानों को न हो कोई परेशानी

वहीं, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) ने बताया कि मानकों (जैसे नमी की जांच) की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी खरीद पूरी तेजी से शुरू कर दी जाएगी, ताकि किसानों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें- 'गलत काम करने के लिए भेजा, मना किया तो मारा', ओमान से लौटीं पंजाबी लड़कियों की आपबीती, अभी भी 130 फंसी होने का दावा