ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लड़के में प्रिसिपल सुनीता रानी आहूजा के नेतृत्व मे जिला शिक्षा सुधार कमेटी के धर्मवीर सिंह रणजीत सिंह व सतपाल शर्मा समेत स्कूल अध्यापकों ने गांववासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चल रही लड़ी के तहत दौरा किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Apr 2019 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 06:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, पंजगराईं कलां : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लड़के में प्रिसिपल सुनीता रानी आहूजा के नेतृत्व मे जिला शिक्षा सुधार कमेटी के धर्मवीर सिंह, रणजीत सिंह व सतपाल शर्मा समेत स्कूल अध्यापकों ने गांववासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए चल रही लड़ी के तहत दौरा किया। प्रिसिपल समेत धर्मवीर सिंह ने गांववासियों को शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। अभियान में सीमा, आदर्श, रविदर कुमार और सतविदर सिंह ने भरपूर साथ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें