नशे की ओवरडोज से नौजवान की मौत
यहां के भोलूवाला रोड स्थित संजय नगर बस्ती में नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखचैन ¨सह (25) के रूप में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:34 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:34 PM (IST)
संवाद सहयोगी,फरीदकोट
भोलूवाला रोड स्थित संजय नगर बस्ती में नशे की ओवरडोज से एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखचैन ¨सह (25) के रूप में हुई। परिवार ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। सुखचैन ¨सह पिछले कुछ समय से नशे का सेवन कर रहा था। मृतक नौजवान के मौसा ने बताया कि शनिवार शाम को भी सुखचैन ¨सह ने कोई टीका लगाया था जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल ¨सह ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें