Move to Jagran APP

जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 29 से

सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से खे्ल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Aug 2022 04:52 PM (IST)Updated: Wed, 24 Aug 2022 04:52 PM (IST)
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 29 से
जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 29 से

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

loksabha election banner

सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा 29 अगस्त से राज्य भर में 'खेदान वतन पंजाब की' के नाम से ब्लाक स्तरीय, जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इसके तहत प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम फरीदकोट में, प्रखंड कोटकपूरा की खेल प्रतियोगिता ग्राम हरि नौ में तथा प्रखंड जैतो की खेल प्रतियोगिता एक सितंबर से ग्राम बरगड़ी में आयोजित की जाएगी जिसके लिए पंजीकरण 25 अगस्त, तक चलेगा। यह जानकारी उपायुक्त डा. रूही दुग्ग ने दी।

उन्होंने कहा कि इन खेलों में अंडर-14 (लड़के और लड़कियां), अंडर-17 (लड़के और लड़कियां), अंडर-21 (लड़के और लड़कियां), 21 से 40 साल (ओपन कैटेगरी), 50 साल से ज्यादा ( खिलाड़ी) हैं। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खेल विभाग पंजाब के पोर्टल www.श्चह्वठ्ठद्भड्डढ्डद्मद्धद्गस्त्रद्वद्गद्यड्ड2022.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केवल टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, बैडमिटन और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 41 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएंगी।

ब्लाक स्तर के जिला खेल अधिकारी परमिदर सिंह सिद्धू ने कहा कि आफलाइन प्रवेश के लिए खिलाड़ी नेहरू स्टेडियम स्थित जिला खेल अधिकारी फरीदकोट कार्यालय से अपना फार्म प्राप्त कर खेल विभाग फरीदकोट कार्यालय में अपने स्कूल के प्राचार्य/सरपंच/एमसी/क्लब अध्यक्ष का पास सत्यापन करवाकर जमा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी टूर्नामेंट स्थल पर अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल का प्रमाण और उम्र का प्रमाण साथ लेकर आएं। खिलाड़ियों को टूर्नामेंट स्थल तक पहुंचने के लिए कोई किराया नहीं दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.