एकतरफा प्यार में पागल युवक ने महिला को जिंदा जलाया
पंजाब के फरीदकोट में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने एक तलाकश्ुादा महिला काे जिंदा जला दिया। उसने महिला को साथ चलने के लिए कहा। महिला ने इससे मना किया तो उसने किराेसिन डालकर आग लगा दी।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। यहां एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने प्यार से इनकार करने पर एक तलाकशुदा महिला को जिंदा जला दिया। युवक महिला को अपने साथ चलने और साथ रहने को कह रहा था। महिला के मना करने पर उसने उसके शरीर पर केरासिन डालकर आग लगा दी। इससे महिला की मौत हो गई। घटना के बाद युवक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पढ़ें : CBSE की 10वीं की परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी
तलाकशुदा थी महिला, जबरदस्ती करना चाहता था युवक
घटना शहर के मोहल्ला बाजीगर बस्ती की है। बताया जाता है कि बलजीत कौर नामक महिला अपने आठ साल के बेटे के साथ यहां किराये के मकान में रहती थी। वह ऑर्केस्ट्रा का काम करती थी और उसका अपने पति से तलाक हो गया था। मौत से पहले दिए बयान में महिला ने पुलिस को बताया कि कम्मेआन गेट का निवासी बब्बू मछीवाला उसे तंग करता था। वह उसे अपने साथ चलने को कहता था। लेकिन, वह इसके लिए तैयार नहीं थी।
पढ़ें : ज्वैलर के घर से 50 लाख का सोना लूटा
साथ नहीं गई तो किरोसिन डालकर आग लगा दी
महिला ने बताया कि दो दिन पहले भी बब्बू ने उसके साथ मारपीट की थी। शुक्रवार सुबह को युवक ने महिला को जबरदस्ती साथ चलने को कहा। इसका बलजीत ने विरोध किया तो वह उससे मारपीट करने लगा। इसके बाद भी जब बलजीत ने बात नहीं मानी तो युवक ने उस पर केरोसिन डाल दिया और आग लगा दी।
घटना की श्ािकार महिला।
75 फीसदी तक झुलस गई थी महिला, आरोपी फरार
इससे बलजीत कौर बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया।वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह करीब 70-75 प्रतिशत तक जल गई थी। थानेदार गुरमीत सिंह का कहना है कि इस मामले में शुक्रवार रात का अस्पताल से सूचना मिली थी। रात को ही मजिस्ट्रेट के सामने महिला के बयान दर्ज कर लिए गए। आरोपी बब्बू मछीवाला पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।