अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल दर्शन सिंह ढिल्लवां आदि ने अग्निपथ योजना के विरुद्ध्ध केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, जैतो : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पवन गोयल, दर्शन सिंह ढिल्लवां, मार्केट कमेटी जैतो के चेयरमैन सिकंदर सिंह मढ़ाक, पूर्व पार्षद कामरेड रणबीर चन्द्र पंवार के नेतृत्व में हल्का जैतो के समूह कांग्रेसी कार्यकर्कओं ने केन्द्र सरकार द्वारा तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए शहर भर में विरोध मार्च निकाला।
पवन गोयल व दर्शन सिंह ढिल्लवां ने केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए इस योजना को देश तथा बेरोजगार नौजवानों के साथ धोखा बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बेरोजगारी दिन प्रति दिन बढ़ रही है तथा तीनों सेनाओं में सीधी भर्ती से देश की बेरोजगारी को कुछ राहत मिलती थी जिसे मोदी सरकार खत्म करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से चार वर्ष बाद नौजवान बेरोजगार हो जाऐगे तथा उनका भविष्य अंधकारमय होकर रह जाएगा। उन्होंने केन्द्र सरकार से योजना वापिस लेने की मांग की।
इस अवसर पर हरजीत बिशनंदी, भगवंत सिंह सरपंच, गुरतेज सिंह, तरसेम सिंह, लाभ सिंह, सुखपाल पाली, जसवीर बहिबलकलां, डा. कौर सिंह, डा. हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।
साइकिल पर उत्तर प्रदेश से पंजगराई कला पहुंचे सुंदरम
संवाद सूत्र, कोटकपूरा
यहां से नजदीकी गांव पंजगराई कला मे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल द्वारा उतर प्रदेश से पंजाब पहुंचे सुंदरम तिवारी का स्वागत किया गया। भाजपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजविदर सिंह भालूरिया ने पंजगराई कला में उनका स्वागत किया।
सुंदरम तिवारी ने कहा कि वह पिछले 14 महीनो से साइकिल यात्रा कर रहे हौं। रास्ते मे पडने वाली समस्त राज्य और शहरों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे है। उन्होने कहा कि हमें पर्यावरण के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा बनाना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को अपने आंगन, मोहल्ला, गांव और शहर में पेड़-पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए ताकि हमें शुद्ध आक्सीजन और अच्छी जलवायु मिल सके। सुंदरम तिवारी का भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक डाक्टर गगन गुलाटी, फार्मासिस्ट जसकरन सिंह बराड़, मूर्ति रानी, रोशन कुमार, अंचल अध्यक्ष डा. बलदेव सिंह औलख, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जसविदर सिंह खीवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।