वर्चुअल योग में 15 सौ बच्चों ने लिया हिस्सा
सिक्खां वाला सड़क स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
संवाद सहयोगी, कोटकपूरा
सिक्खां वाला सड़क स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय आयूष मंत्रालय और सीबीएसइ के निर्देशानुसार वर्चुअल योग का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ संजीव कोचर, शिक्षक एवं लगभग 1500 बच्चों ने भाग लिया। इसमें बच्चों ने प्राणायाम, अनुलोम, विलोम, कपाल भाति, वृक्षासन, ताड़ासन आदि किए।
यह सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया गया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है का संदेश प्राचार्य संजीव कोचर ने दिया एवं कोरोना काल में योग के माध्यम से इस बीमारी से बचाव का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि आज उम्मीद से कहीं अधिक बच्चों ने अपने अभिभावकों की मदद से योगा करते हुये वीडियो और तस्वीरें सांझी की उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में पंच प यानि प्रण, परमार्थ, प्रार्थना, प्रतिज्ञा और परीक्षा अपनाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने आज शाकाहारी भोजन अपनाने पर भी जोर देते हुए अध्यापकों द्वारा निभाई ड्यूटी की प्रशंसा भी की।