थाने के मुंशी से दुर्व्यवहार पर चार नामजद
थाना सदर पुलिस ने थाने में ड्यूटी पर तैनात मुख्य मुंशी परविदर सिंह से दुर्व्यवहार मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 04:05 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 04:05 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
थाना सदर पुलिस ने थाने में ड्यूटी पर तैनात मुख्य मुंशी परविदर सिंह के साथ बहसबाजी व हाथापाई करने के मामले में गांव घुगियाना निवासी लक्खा सिंह, बलकार सिंह समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि परविदर सिंह, थाने में बतौर मुख्य मुंशी ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान उक्त व्यक्ति थाने में
पहुंचे और परविदर सिंह के साथ बहस करने लगे। इस दौरान वह हाथापाई करने पर उतारू हो गए। इस मामले में अधिकारियों के पास शिकायत पर पड़ताल के बाद उक्त आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें