जाली एफिडेविट देकर ट्रैक्टर बेचने पर केस दर्ज
खरीद किया ट्रैक्टर अपने नाम करवाने की बजाय जाली एफिडेविट देकर आगे बेच दिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 09:36 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
खरीद किया ट्रैक्टर अपने नाम करवाने की बजाय जाली एफिडेविट देकर आगे बेचने के आरोप में पुलिस ने मनजीत सिंह पुत्र सुखदरशन सिंह निवासी गांव डोहक की शिकायत पर भोलू राम निवासी मलूका और दूसरे अनजाने व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया है। मनजीत सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि भोलू राम ने उससे ट्रैक्टर खरीदा थी परन्तु ट्रैक्टर की मालकी अपने नाम करवाने की बजाय उसने जाली एफीडेविट दे कर आगे बेच दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें