ज्ञानी जैल सिंह की राह पर चल रहे कैप्टन अमरिंदर : सुखबीर बादल
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में माहौल खराब करना चाहती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी ज्ञानी जैल सिंह की राह पर चल पड़े हैं।
जेएनएन, फरीदकोट। पूर्व उप मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। सिख कौम को बांटकर अकाली दल की ताकत कम करना चाहते हैं। ज्ञानी जैल सिंह ने भी ऐसा ही किया था। ऐसे लोगों को ताकत दे दी, जिन्होंने पंजाब का माहौल खराब कर दिया। अब कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उसी रास्ते पर चल पड़े हैं।
सुखबीर ने यहां पोल खोल रैली में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब की झूठी शपथ लेकर सबसे बड़ी बेअदबी की है। कुछ लोग कांग्रेस के हाथों की कठपुतली बनकर बरगाड़ी में बैठे हैं। दादूवाल और मंड कांग्रेस के पसंद हैं। दादूवाल के बठिंडा के एचडीएफसी बैंक में पांच और एक्सिस बैंक में एक खाता है। उन्होंने कहा कि दादूवाल के बैंक खातों में 16 करोड़ रुपये कहां से आए। उसका कौन सा कारखाना है। कौन सी 500 एकड़ जमीन है जो डेढ़ करोड़ की कार में रहता है।
कहा, मंड ने करवाई 30 लाख से रजिस्ट्री
सुखबीर ने मंच से एक रजिस्ट्री दिखाते हुए कहा कि मंड ने 11 सितंबर को ही 30 लाख रुपये से जमीन की रजिस्ट्री करवाई है। उसके पास इतने पैसे कहां से आए। उन्हें रोज 10 लाख रुपये मिल रहे हैं। इसलिए धरना नहीं उठा रहे।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा 'कांग्रेसियां दे गोड्डे लवाते, एैन्नी बड्डी गिनती च तुसीं आए ओं, अबोहर दी रैली देख के ही कांग्रेस दे पैरां थल्लियों जमीन निकल गई सी। तां ही तां कांग्रेस ते बरगाड़ी आले डरदे सी कि जे ज्यादा इकट्ठ हो गया तां बरगाड़ी वाली दुकान बंद हो जाऊ।
लहदें पंजाब वल लेहंदी कांग्रेस भज्ज रही एै : मजीठिया
पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि जाखड़ केंहदां सी कि पिंडा च नहीं वडऩ देना। पहला जबाव अबोहर च दित्ता सी ते दूजा फरीदकोट च। जाखड़ मामा जदों पंचकोसी च गए सी तां केहड़े मंजे थल्ले लुक गया सी। लहदें पंजाब वल लेहंदी कांग्रेस भज्ज रही ए। 16 करोड़ी बाबा दादूवाल ने चोला तो पंथक पहन रखा है लेकिन उसके दिल में कांग्रेस है। मजीठिया ने कहा कि नवजोत ङ्क्षसह बुधू तैनू वी बापू आसाराम दे चरनीं ला देवांगे।