यूनिफार्म बांटकर एनआरआई ने मनाया पौत्रों का जन्मदिन
संगतपुरा गांव के एनआरआई कुलवंत सिंह मान ने अपने पौत्रों वरयाम सिंह मान रणवीर सिंह मान और रंजोध सिंह मान का जन्मदिन हर साल की तरह इस साल भी सरकारी स्कूली बच्चों को यूनिफार्म बांटकर मनाया।
संवाद सूत्र,सादिक : संगतपुरा गांव के एनआरआई कुलवंत सिंह मान ने अपने पौत्रों वरयाम सिंह मान, रणवीर सिंह मान और रंजोध सिंह मान का जन्मदिन हर साल की तरह इस साल भी सरकारी स्कूली बच्चों को यूनिफार्म बांटकर मनाया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह घनिया ने बताया कि अमेरिका के कुलवंत सिंह मान लगातार तीन साल से अपने नाती-पोतों का जन्मदिन सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर मना रहे हैं। प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह घनिया ने बताया कि मान परिवार की ओर से सभी स्कूली बच्चों को जुते-मौजे, स्वेटर, टाई, बेल्ट और गर्म कोट दिए गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मान परिवार ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा और सभी बच्चों को पेस्ट्री, केला और कोल्डड्रिक पिलाई। उन्होंने कहा कि मान परिवार समय-समय पर विद्यालय को आर्थिक सहायता प्रदान करते रहे हैं। प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह ने कहा कि जन्मदिन पर पार्टियां करने के बजाए जरूरतमंदों की मदद करना एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ जुड़कर अपने बच्चों का जन्मदिन इस तरह से मनाना और भी खुशी देता है। प्रधानाध्यापक कुलदीप सिंह घनिया ने मान परिवार द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर जगतार सिंह मान, सरपंच दविदर सिंह, हरदीप सिंह संधू, जंग बहादुर सिंह (सीएचटी), हरबंस सिंह संधू, सुखवंत सिंह बाजाखाना, बलजीत ग्रोवर, जसबीर सिंह गिल, मनप्रीत कौर, बलजिदर सिंह (राजा) जगजीत कौर, अमरजीत कौर, लखवीर सिंह, स्वर्णजीत सिंह, बलविदर कौर, मंजीत कौर, सिमरजीत कौर और ग्रामीण सुरजीत सिंह बराड़, बलविदर सिंह बराड़, मनप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, लखवीर कौर, हरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।