गांव दीप सिंह वाला में भाजपा नेताओं के आने पर रोक
किरती किसान यूनियन ने गांव दीप सिंह वाला में भाजपा नेताओं के आने पर रोक लगा दी है।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट
किरती किसान यूनियन ने गांव दीप सिंह वाला में भाजपा नेताओं के आने पर पाबंदी लाने का ऐलान किया है। यूनियन के प्रदेश उप प्रधान राजिन्दर सिंह दीप सिंह वाला, ब्लाक सचिव जगीर सिंह खालसा और यूथ विग के गांव इकाई के प्रधान गुरजीत सिंह दीप सिंह वाला का नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने गांव में रोष-प्रदर्शन किया और पाबंदी का गांव के प्रवेश द्वार और बैनर लगाया। नेताओं ने कहा कर मोदी सरकार किसानों को खत्म करना चाहती है परन्तु लोग बीजेपी को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि जब देश में अनाज संकट था तब किसी कारपोरेट सेक्टर ने अनाज का संकट नहीं दूर किया बल्कि देश के किसानों ने मेहनत करके अनाज का संकट दूर किया। आज देश के किसान कर्ज में फंसे है। खेती फेल हो रही है और देश की हकूमत किसानों का साथ देने की बजाय कारपोरेट घरानों का साथ दे रही है। यूनियन के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से धान की खरीद का तत्काल ऐलान किसानों के संघर्ष की जीत है परन्तु हमारा संघर्ष खेती कानून रद होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर बलविन्दर सिंह रूपेवालिया, साहिलदीप सिंह,जगदीप सिंह दीप सिंह वाला, देविन्दर सिंह हाजिर थे।