उल्टा तिरंगा फहराया, सलामी भी दे दी, बाद में पता चला तो एएसआइ सस्पेंड
शहीद भगत सिंह कालेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की लापरवाही के चलते उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। मामले में एएसआइ को सस्पेंड कर दिया गया है।
जेएनएन, कोटकपूरा (फरीदकोट)। शहीद भगत सिंह कालेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों की लापरवाही के चलते उल्टा तिरंगा फहरा दिया गया। इस लापरवाही के लिए बाद में एएसआइ को सस्पेंड कर दिया गया।
मुख्य मेहमान कोटकपूरा के तहसीलदार अशोक बंसल ने तिरंगा फहराया। पहले तो किसी ने इस गलती पर गौर नहीं किया और उल्टे झंडे को सलामी दे गई, लेकिन जैसे ही मामला अधिकारियों के ध्यान में आया आनन-फानन में झंडा उतारा गया और फिर से ठीक कर फहराया गया।
तहसीलदार अशोक बंसल ने कहा कि झंडे को लगाने व बांधने की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के कर्मचारियों की थी। उन्होंने सारा मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला दिया है। थाना सिटी प्रभारी मुख्तियार सिंह गिल ने बताया कि ऐसा एएसआइ सुखदेव सिंह की लापरवाही से हुआ है और उसको निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म