दर्शनजीत की एलबम ''तेरी हो नहीं सकती'' का पोस्टर जारी
लोक जनशक्ति पार्टी (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल सिंह लाली ने अलबम जारी किया
संवाद सहयोगी, कोटकपूरा
लोक जनशक्ति पार्टी (युवा) के प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल सिंह लाली के नेतृत्व में पार्टी के समूह ओहदेदारों व सदस्यों द्वारा शहर के एक प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान गुरुकुल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में गायिक दर्शनजीत की नई एल्बम का पोस्टर जारी किया गया।
गायक दर्शनजीत ने कहा कि उनके नए एल्बम का नाम ''तेरी हो नहीं सकती'' है। उन्होंने कहा कि इसको गुरी मल्ले वाला द्वारा लिखा गया है और इसको संगीत कैसेट द्वारा प्रदान किया गया है। इसमें शिवा मलिक का विशेष धन्यवाद किया गया है। यह 16 जुलाई को यू-ट्यूब पर ''राईजर म्युजिक 'के बैनर तले रिली•ा होगी। पार्टी के राज्य अध्यक्ष गुरलाल सिंह लाली ने कहा कि गायिक दर्शनजीत हमारे शहर का गौरव हैं व हम सबको इन पर बहुत गर्व है। इन्होनें पंजाबी गायन के क्षेत्र व पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी अपना काफी नाम बनाया है।
इस मौके परसुनील जिदल मीडिया ईंचार्ज पंजाब व पार्टी के ओहदेदारों में दर्शन सिंह रिटायर्ड डीएसपी सीनीयर आगू व सलाहकार किसान मोर्चा पंजाब, गुरमीत सिंह सरां मीत अध्यक्ष पंजाब, कुणाल सारवान ओएसडी पार्टी पंजाब अध्यक्ष युथ विग, मनवीर रंगा मालवा जोन अध्यक्ष युथ विग, ऐडवोकेट प्रिस छाबड़ा मीत अध्यक्ष कोटकपूरा श़हरी, रिकू गोयल मीत अध्यक्ष जिला फरीदकोट, सुखविदर सिंह सुख्खी मीत अध्यक्ष जिला फरीदकोट, हरप्रीत सिंह जिला अध्यक्ष, धीरू वर्मा अध्यक्ष, सुखविदर सिंह लाडी मीत अध्यक्ष, दविदर सिंह अध्यक्ष श़हरी, बौबी, सोहन लाल, प्रदीप कुमार मीत अध्यक्ष वार्ड नंबर-17, मनीष कुमार सचिव कोटकपूरा श़हरी, रमन, शशी व अन्य उपस्थित थे।