विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली के जीरकपुर में बाइक पर भाग रहे स्नैचर्स से भिड़ा युवक, टी-शर्ट पकड़ पीछे दौड़ा; दोनों को पकड़वाया

Published: Sun, 13 Sep 2026 01:28 PM (IST)

जीरकपुर में एक साहसी युवक ने मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे दो बदमाशों का पीछा किया। चलती बाइक पर बदमाश ...और पढ़ें

चंडीगढ़-अंबाला रोड पर सब्जी मंडी के निकट युवक का मोबाइल फोन छीना। (सांकेतिक फोटो)

चंडीगढ़-अंबाला रोड पर सब्जी मंडी के निकट युवक का मोबाइल फोन छीना। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. तिपहिया वाहन के आने से दोनों बदमाश बाइक समेत गिरे।

  2. बाइक की आगे की नंबर प्लेट थी, पीछे की प्लेट गायब थी।

  3. राहगीरों की मदद से दोनों बदमाश पुलिस को सौंपे गए।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। चंडीगढ़-अंबाला रोड पर सब्जी मंडी के निकट एक साहसी युवक ने मोबाइल फोन झपटने वाले दो स्नैचर्स का सामना किया। सुरेश कुमार ने बाइक पर सवार स्नैचर्स में से एक की टी-शर्ट पकड़ ली और चलती बाइक के साथ दौड़ता रहा।

कुछ दूरी पर एक तिपहिया वाहन के आने से दोनों बदमाश बाइक समेत गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें पकड़कर जीरकपुर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरेश कुमार, जो प्रीत काॅलोनी का निवासी है, ने पुलिस को बताया कि वह घर से पैदल पटियाला चौक की ओर जा रहा था।

सब्जी मंडी के पास सड़क पार करते समय, दो युवक गलत दिशा से बाइक पर आए और पीछे बैठे युवक ने उसका नीला मोटोरोला मोटो जी-45 मोबाइल झपट लिया। सुरेश ने घबराने के बजाय तुरंत युवक की टी-शर्ट पकड़ ली। बाइक चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरेश ने उसे पकड़कर दौड़ना जारी रखा।

गिरने के दौरान, आरोपित ने छीना गया मोबाइल अपने साथी की ओर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपितों की पहचान नीरज कुमार उर्फ चिंदा और हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में की है। वारदात में इस्तेमाल बाइक की आगे की नंबर प्लेट थी, जबकि पीछे की प्लेट गायब थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता का मोबाइलद फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।