पैदल जा रही महिला के कान से बाली झपट बाइक सवार फरार, मोहाली के जीरकपुर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
मोहाली के जीरकपुर में एक महिला के कान से सोने की बाली झपटकर बाइक सवार फरार हो गया, जिससे क्षेत्र ...और पढ़ें

महिला के कान से बाली झपटकर स्नैचर फरार। (एआई जनरेटेड फोटो)
HighLights
महिला के कान से सोने की बाली झपटी गई।
बाइक सवार झपटमार मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। मोहाली के जीरकपुर में आए दिन हो रही झपटमारी की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला बलटाना के सैनी विहार फेज-3 का है।
शाम के समय एटीएम से रुपये निकालने पैदल जा रही महिला के कान से सोने की बाली झपटकर बाइक सवार फरार हो गया। वह रविंद्रा एन्क्लेव की ओर भागा। महिला ने उसका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।
किरण देवी ने इस संबंध में बलटाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के आधार पर मामला दर्ज किया है। स्नैचर की पहचान और तलाश की जा रही है।
