मोहाली के जीरकपुर में कल बंद रहेगी बिजली, सुबह 9:30 से शाम पांच बजे तक लगेगा पावर कट
मोहाली के जीरकपुर में बुधवार को सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 5 ...और पढ़ें

दो प्रमुख फीडरों पर सुबह 9:30 से शाम पांच बजे तक शटडाउन रहेगा। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए कटौती।
सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित।
मोतिया रायल सिटी सहित कई जीरकपुर इलाके प्रभावित।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। सड़क चौड़ीकरण और बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बुधवार को जीरकपुर के कई इलाकों में काम होगा। पीएसपीसीएल ने दो प्रमुख फीडरों पर सुबह 9:30 से शाम पांच बजे तक शटडाउन तय किया है।
सिंहपुरा चौक से नगला रोड चौड़ा करने में बाधा बन रही 11 केवी लाइनें शिफ्ट होंगी। ग्रीन वैली और पंचशील फीडर बंद रहने से मोतिया रायल सिटी, ग्रीन वैली, बाजीगर बस्ती, पंचशील एन्क्लेव, लाजपत नगर, सिल्वर सिटी एक्सटेंशन और माया गार्डन मैग्नेशिया प्रभावित होंगे।
बलटाना के कालका रोड हाईवे पर कलगीधर फीडर की एचटी लाइन का विभाजन छह कर्मचारी करेंगे। ढकोली में बाउली साहिब फीडर की एचटी लाइन अपग्रेडेशन में सात कर्मचारी लगेंगे। ये कार्य इंजीनियर नितिन कुमार की देखरेख में होंगे।
सनौली में इंजीनियर फैशल राणा की निगरानी में चार कर्मचारी खंभे शिफ्ट और नए खंभे लगाएंगे। इन तीन फीडरों पर कटौती का समय स्पष्ट नहीं है। सहायक कार्यकारी अभियंता ने लोगों से पानी भरने समेत जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की।
