विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली के जीरकपुर में कल ढकोली समेत कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, तीन घंटे का लगेगा कट

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:11 PM (IST)

जीरकपुर के ढकोली समेत कई इलाकों में सोमवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 66 केवी ढकोली-मुबारिकपुर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जीरकपुर में सोमवार को तीन घंटे बिजली कटौती।

  2. ढकोली-मुबारिकपुर 66 केवी लाइन पर मरम्मत कार्य।

  3. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आपूर्ति बाधित।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के कई इलाकों में सोमवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 66 केवी ढकोली-मुबारिकपुर बिजली लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रखने की सूचना जारी की है।

मरम्मत कार्य के दौरान 66 केवी ढकोली सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके चलते ढकोली, बलटाना, पीरमुछल्ला, किशनपुरा, नगला सनोली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

पीएसपीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से संबंधित अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि आपूर्ति बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।