पीरमुच्छला से ढकोली तक लिंक रोड बननी शुरू, विधायक की अफसरों को चेतावनी-गुणवत्ता से समझौता नहीं
जीरकपुर में पीरमुच्छला से ढकोली तक लिंक रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसका उद्घाटन विधायक कुलजीत सिंह ...और पढ़ें

पीरमुच्छला से ढकोली तक लिंक रोड का निर्माण कार्य शुरू। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
पीरमुच्छला से ढकोली तक नई लिंक रोड का निर्माण शुरू।
विधायक रंधावा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कनेक्टिविटी सुधरेगी।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर के पीरमुच्छला और ढकोली के बीच आवागमन आसान बनाने के लिए लिंक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। डीमार्ट, पीरमुच्छला से गुरजीवन विहार, ढकोली तक बनने वाली इस सड़क का निर्माण शनिवार को हलका डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शुरू करवाया।
सड़क बनने से आसपास की रिहायशी कॉलोनियों के लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। विधायक रंधावा ने कहा कि जीरकपुर में आबादी और रिहायशी क्षेत्रों का विस्तार हो रहा है। ऐसे में लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के लिए सड़क नेटवर्क मजबूत करना जरूरी है।
इस लिंक सड़क के बनने से पीरमुच्छला और ढकोली के बीच संपर्क बेहतर होगा और स्थानीय निवासियों को दैनिक आवागमन में राहत मिलेगी। विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्माण कार्य में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए और काम की नियमित निगरानी की जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके। नगर परिषद जीरकपुर की देखरेख में बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
