विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

 मोहाली के जीरकपुर में फ्लैट में युवती को घेरा, मारपीट और गाली-गलौज; चार युवतियों के खिलाफ FIR

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:27 PM (IST)

जीरकपुर के एयरो होम्स में 26 वर्षीय युवती ने चार अन्य युवतियों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की ...और पढ़ें

गाजीपुर रोड स्थित एयरो होम्स सोसायटी में हुई मारपीट की घटना। (एआई जनरेटेड फोटो)

गाजीपुर रोड स्थित एयरो होम्स सोसायटी में हुई मारपीट की घटना। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. जीरकपुर की एयरो होम्स साेसायटी में घटना।

  2. जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

  3. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हुई कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)।  गाजीपुर रोड स्थित एयरो होम्स के एक फ्लैट में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने चार युवतियों पर  उसे घेरकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में रूपा ने बताया कि रात को वह एयरो होम्स स्थित अपने फ्लैट में थी। इसी दौरान सिमरनजीत कौर उर्फ सिमर सिंधु, युविका बत्रा, कनिका ललैत्रा और दलजीत कौर उर्फ प्रिया सिद्धू वहां पहुंचीं। बातचीत के दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

रूपा का आरोप है कि जब वह फ्लैट से बाहर जाने लगी तो चारों युवतियों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आरोपित युवतियां वहां से चली गईं।

मारपीट में चोट लगने के बाद रूपा उपचार के लिए सिविल अस्पताल ढकोली पहुंची। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चारों युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।