मंदिर से घर आ रही थी दादी-पोती, बुजुर्ग के कान से बाली झपट स्नैचर फरार; मोहाली के जीरकपुर में वारदात
जीरकपुर के बलटाना में पोती संग मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला की मोटरसाइकिल सवार युवक ने सोने की बालियां ...और पढ़ें

बलटाना क्षेत्र में देर शाम स्नैचिंग की वारदात। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
हरमिलाप नगर रेलवे क्राॅसिंग के पास हुई वारदात।
70 हजार रुपये की सोने की बालियां छीनी गईं।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। बलटाना क्षेत्र में देर शाम मंदिर से पोती के साथ घर लौट रही बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपट ली गईं। वारदात हरमिलाप नगर रेलवे क्राॅसिंग के पास हुई।
सैनी विहार फेस-3 निवासी पवित्रा नेगी पूजा-अर्चना के बाद पोती के साथ पैदल लौट रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक उनके पास आया और कानों से करीब 70 हजार रुपये की बालियां झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक, घटना कुछ ही सेकंड में हुई और वह आरोपित को पकड़ नहीं सकीं।
वारदात के बाद इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। बलटाना चौकी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपित की पहचान के प्रयास शुरू किए हैं। चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल गई है और आरोपित की तलाश जारी है।
