मोहाली के जीरकपुर में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बाकरपुर-ईसापुर-सताबगढ़ तक बनेगा कॉजवे
जीरकपुर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए बाकरपुर से ईसापुर होते हुए सताबगढ़ तक 1.52 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

जीरकपुर में ट्रैफिक जाम से परेशान हैं लोग। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
जीरकपुर में ट्रैफिक कम करने को बनेगा कॉजवे।
बाकरपुर से सताबगढ़ तक 1.52 करोड़ का प्रोजेक्ट।
परियोजना 31 मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। जीरकपुर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए बाक़रपुर से ईसापुर होते हुए सताबगढ़ तक कॉजवे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 1.52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है और इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने से मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। इसका असर आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों पर भी पड़ता है।
बाक़रपुर, ईसापुर और सताबगढ़ को जोड़ने वाला कॉजवे तैयार होने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। इससे जीरकपुर की मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।
निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार
टेंडर जारी होने के बाद अब लोगों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। हालांकि, नया मार्ग बनने से जीरकपुर को कितनी राहत मिलेगी, यह निर्माण पूरा होने और वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा। विभाग के सामने 31 मार्च 2027 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है।
