विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टायर खराब होने का झांसा देकर कार से 21.50 लाख उड़ाए, कारोबारी को भनक तक नहीं लगी; मोहाली में वारदात

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:04 PM (IST)

जीरकपुर में एक लोहा कारोबारी से 21.50 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। बदमाशों ने टायर खराब होने का ...और पढ़ें

पटियाला रोड पर एयरफोर्स स्टेशन कट के नजदीक वारदात। (एआई जनरेटेड फोटो)

पटियाला रोड पर एयरफोर्स स्टेशन कट के नजदीक वारदात। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. लोहा कारोबारी से 21.50 लाख की नकदी चोरी।

  2. टायर खराब होने का झांसा देकर ध्यान भटकाया।

  3. शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)।  गाड़ी के टायर खराब होने का झांसा देकर पटियाला रोड पर एयरफोर्स स्टेशन कट के नजदीक मोटरसाइकिल सवार युवक ने लोहा कारोबारी से 21.50 लाख रुपये की नकदी उड़ा दी।

कारोबारी कार के पिछले टायर की जांच कर रहा था कि इसी दौरान एक अन्य युवक ने ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलकर नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। वारदात वीरवार रात की है।

पुलिस को दी शिकायत में स्काई लाइन पार्क, वीआईपी रोड निवासी श्याम लाल सहगल (44) ने बताया कि वह लोहे का कारोबार करते है। वीरवार को वह लोहगढ़ कट स्थित मित्तल मेटल से अपनी इनोवा कार में घर लौट रहे थे। कार में नीले और पीले रंग का एक बैग रखा हुआ था, जिसमें 21.50 हजार रुपये की नकदी थी।

टायर की तरफ इशारा किया, बैग उड़ा दिया

शिकायतकर्ता के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने ने उन्हें कार के पिछले टायर की तरफ इशारा किया। युवक ने के इशारे से उन्हें लगा कि शायद कार के टायर में कोई खराबी आ गई है।

इसके बाद उन्होंने अपनी कार पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप की तरफ मोड़ दी और टायर पंचर की दुकान के पास रोक ली। वह कार से उतरकर कंडक्टर साइड के पिछले टायर की जांच करने लगे।

इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने कार की दूसरी तरफ पहुंचा और ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल कर अगली सीट के सामने रखा नकदी से भरा बैग उठा कर फरार हो गया।

एक ने उलझाया, दूसरे ने उड़ाया बैग

वारदात के तरीके से ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शातिर चोर पहले से ही श्याम लाल सहगल का पीछा कर रहे थे। क्योंकि मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों में से एक ने उनका ध्यान पिछले टायर की तरफ खींचा।

गाड़ी रुकने के बाद दूसरे व्यक्ति ने तुरंत बैग निकाला और मोटर साइकिल पर बैठ कर फरार हो गया।  जीरकपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।