Move to Jagran APP

जीरकपुर के युवक की शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने की गोली मारकर हत्या Chandigarh News

शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने जीरकपुर के नजदीकी गांव छत्त के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Edited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 08:52 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 03:36 PM (IST)
जीरकपुर के युवक की शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने की गोली मारकर हत्या Chandigarh News
जीरकपुर के युवक की शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने की गोली मारकर हत्या Chandigarh News

जीरकपुर, जेएनएन। शिकागो में हथियारबंद लुटेरों ने जीरकपुर के नजदीकी गांव छत्त के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक एक ग्रॉसरी स्टोर में काम करता था। अश्वेत लुटेरों ने लूटने के प्रयास में उसे गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह की है। युवक बलजीत सिंह उर्फ प्रिंस (24) बेहतर भविष्य के लिए एक साल पहले ही अमेरिका गया था। वह यूएसए के शिकागो शहर में रहता था। वहां गांव के ही व्यक्ति अवतार सिंह पप्पी के ग्रॉसरी स्टोर में काम करता था।

loksabha election banner

प्रिंस 18 सितंबर को तकरीबन रात 11 बजे स्टोर बंद कर घर जा रहा था, तभी 2-3 अश्वेतों ने उसको लूटने की कोशिश की और लुटेरों ने प्रिंस को गोली मार दी। गोली प्रिंस के पेट के पास लीवर में लगी। घायल प्रिंस ने स्टोर मलिक अवतार सिंह को कॉल कर घटना की जानकारी दी। प्रिंस को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को वीरवार को घटना की जानकारी मिली।

प्रिंस ने अमेरिका में भरा था अलग से 15 लाख का बांड

बलजीत सिंह प्रिंस ने विदेश जाने के लिए एजेंट को 25 लाख दिए थे। अमेरिका पहुंचने पर प्रिंस ने अमरीकी सरकार को 15 लाख का बांड अलग से भरा। परिवार में दादा दादी, मां बाप व दो बहने हैं। प्रिंस घर का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन जर्मनी में स्टडी बेस पर गई थी। उसे वहां की पीआर मिली हुई है व छोटी बहन यहीं गांव में ही रहती है। मृतक प्रिंस के मामा अमरजीत सिंह ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्रिंस का शव अमेरिका से लाने में उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह पटियाला की सांसद महारानी परनीत कौर से भी मुलाकात करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.