Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत, नशा तस्करी में हुई थी मृतक की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा नशा तस्करी स्लम एरिया में होती है। धनास के रहने वाले एक युवक की ड्रग की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक युवक को तीन बार नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 11:53 AM (IST)
चंडीगढ़ में ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत, नशा तस्करी में हुई थी मृतक की गिरफ्तारी
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर सैंपल विसरा जांच के लिए भेज दिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में ड्रग की ओवरडोज से एक और मौत का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धनास में रहने वाले कमल के तौर पर हुई है। वह धनास में अपने चाचा के साथ रहता था। पुलिस ने शनिवार की सुबह उसकी बॉडी का पोस्टमार्टम करवाकर सैंपल विसरा जांच के लिए भेज दिया है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली की एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में घर के बाहर पड़ा हुआ है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी पहचान कमल के तौर पर हुई। वहीं पुलिस की जांच में सामने आया कि इससे पहले कमल को तीन बार नशा तस्करी में गिरफ्तार भी किया जा चुका था। धनास में रहने से पहले वह बुडैल में रहता था।

चंडीगढ़ नशा तस्करों का केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले भी नशा तस्करी के तहत गिरफ्तारी में आरोपित कई जानकारी पुलिस को दे चुके है। इसमें सबसे अहम है कि चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा नशा तस्करी स्लम एरिया में होती है। इसके अलावा मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा तस्करी का धंधा लगातार बढ़ रहा है। चंडीगढ़ पुलिस ने 2 महीने के अंदर पांच फर्जी लाइसेंस पर मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा तस्करी वालों आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

वर्ष      केस    गिरफ्तारी

2016    146     157

2017    240     244

2018    178     182

2019    201     201

2020    104     110

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.